Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलियन ओपन : तीसरे दौर में साफिन से भिड़ेंगे फेडरर (लीड-1)

आस्ट्रेलियन ओपन की आधिकारिक वेबसाइट 'आस्ट्रेलियन ओपन डॉट कॉम' से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में टूर्नामेंट के दूसरे वरीय खिलाड़ी फेडरर ने रूस के इवगेनी कोरोलेव को 6-2, 6-3, 6-1 से पराजित किया।

तीसरे दौर में फेडरर का सामना 2005 में आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीत चुके रूस के दिग्गज खिलाड़ी मरात साफिन के साथ होगा। साफिन ने बुधवार को स्पेन के गुलेर्मो गार्सिया लोपेज को 7-5, 6-2, 6-2 से हराया।

फेडरर के साथ होने वाली भिड़ंत को लेकर साफिन ने कहा, "मेरे लिए चिंता की कोई बात नहीं। मैं अपना स्वाभाविक खेल दिखाऊंगा। मैं फेडरर के खेल से अच्छी तरह वाकिफ हूं, लिहाजा मैं उसके लिए पूरी तैयारी के साथ उतरुं गा।"

दूसरी ओर, बुधवार को खेले गए महिला वर्ग के मुकाबले में विश्व की पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सर्बिया की अना इवानोविक भी आसान जीत के साथ तीसरे दौर में पहुंच गईं।

इवानोविक ने इटली की अल्ब्रेटा ब्रियांटी को 6-3, 6-2 से पराजित किया। तीसरे दौर में इवानोविक का सामना रूस की एलिसा क्लेबानोवा या फ्रांस की स्टेफेन कोहेन ओलारो से हो सकता है।

पहले दौर में इवानोविक ने जूलिया गोएरगेस को पराजित किया था लेकिन वह अपनी छवि के अनुरूप खेल नहीं दिखा सकी थीं। इवानोविक पिछले साल आस्ट्रेलियन ओपन का फाइनल खेल चुकी हैं।

इसके अलावा, महिला वर्ग में सर्वोच्च वरीयता प्राप्त सर्बियाई खिलाड़ी जेलेना जानकोविक भी तीसरे दौर में पहुंच गई हैं। उन्होंने दूसरे दौर के मुकाबले में बेल्जियम की क्रिस्टीन फ्लिपकेंस को 6-4, 7-5 से हराया।

तीसरी वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी रूस की दिनारा सफीना भी दूसरे दौर की बाधा आसानी से पार करने में सफल रही हैं। दूसरे दौर में सफीना ने अपने ही देश की एकातेरिना माकारोवा को 6-7, 6-3, 6-0 से पराजित किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+