ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' ने वॉन के हवाले से लिखा है, "एक बात तो माननी होगी कि केविन पीटरसन की टीम में वापसी करने का माद्दा है। उसका यह जज्बा पिछले कुछ मैचों में साफ दिखा है और यही कारण है कि मैं मोहाली में उसकी वापसी को लेकर आश्वस्त हूं।"
वॉन ने चेन्नई टेस्ट मैच के दौरान दोनों टीमों की खेल भावना की तारीफ की और कहा कि उनकी टीम भले ही हार गई लेकिन उसे इस बात का गर्व है कि वह एक ऐसे मैच का हिस्सा बनी जो कई मायनों में ऐतिहासिक है।
वॉन ने कहा, "इंग्लैंड की टीम ने मैदान के साथ-साथ खेल भावना के स्तर पर भी प्रभावित किया। हार-जीत लगी रहती है लेकिन मेरा मानना है कि चेन्नई टेस्ट में खेलकर हमारे खिलाड़ी गर्व महसूस कर रहे होंगे क्योंकि यह मैच कई मायनों में दूसरे मैचों से अलग था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।