एक बार फिर कप्तान बनूंगा : पीटरसन
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' ने पीटरसन के हवाले से लिखा है, "जो हुआ उसका मुझे अफसोस है। मैं टीम में अपनी वही भूमिका सुनिश्चित करना चाहता हूं, जो हालिया विवाद के पहले थी। मैं जानता हूं कि एक दिन फिर मैं कप्तान बनूंगा, लिहाजा मैं इसे लेकर निराश नहीं हूं।"
पीटरसन ने कहा कि हरफनमौला खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ या किसी अन्य खिलाड़ी के साथ उनके रिश्ते खराब नहीं हुए हैं। वे बोले, "मेरे रिश्ते सभी के साथ सामान्य हैं। फ्लिंटॉफ ने इस विवाद के बाद भी मुझे कप्तान बने रहने के लिए कहा था। जो लोग यह कह रहे हैं कि अपने साथियों के साथ मेरी अनबन चल रही है, वे गलत हैं।"
उल्लेखनीय है कि अधिकारों को लेकर कोच पीटर मूर्स के साथ ठनी रार के कारण पीटरसन को बुधवार को इस्तीफा देना पड़ा था। हालांकि इस विवाद में मूर्स की भी कुर्सी चली गई। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उसी दिन मूर्स को भी बर्खास्त कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications