Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डब्ल्यूटीए चैम्पियनशिप : वोजनियास्की को हराकर चैम्पियन बनीं क्लाइस्टर्स

क्लाइस्र्ट्स ने तीसरी बार इस खिताब पर कब्जा करने की दिशा में शानदार अंदाज में कदम बढ़ाते हुए विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी वोजनियास्की को 6-3, 5-7, 6-3 से पराजित किया।

विश्व की चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी 27 वर्षीया क्लाइस्र्ट्स ने सितम्बर में वर्ष के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन का खिताब जीतने के बाद पहला टूर्नामेंट खेला और शानदार जीत दर्ज की।

इस वर्ष क्लाइस्टर्स ने अपना पांचवां खिताब जीता है जबकि यह उनके करियर का कुल 40वां खिताब है। वह सत्र के आखिरी टूर्नामेंट में तीन या उससे अधिक बार खिताबी जीत हासिल करने वाली पांचवीं खिलाड़ी बन गई हैं।

इससे पहले मार्टिना नवरातिलोवा ने कुल आठ बार इस खिताब पर कब्जा किया था। इसके अलावा स्टेफी ग्राफ ने पांच बार, क्रिस एवर्ट ने चार बार और मोनिका सेलेस ने तीन बार सत्र का आखिरी टूर्नामेंट जीता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, November 1, 2010, 15:00 [IST]
Other articles published on Nov 1, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+