आईपीएल : डेक्कन से फिर हारी मुंबई इंडियंस (राउंडअप)
चार्जर्स की ओर से 38 रन बनाने के साथ हैट्रिक करते हुए चार विकेट झटकने वाले रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
मैच के बाद मंबई इंडियंस के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने कहा, "हमारे गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन बल्लेबाजों ने अपना काम नहीं किया। पिनल शाह ने अच्छी पारी खेली, लेकिन हम हार गए।"
डेक्कन के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने कहा, "डेक्कन को कुछ और रनों की जरूरत महसूस हो रही थी। लेकिन इस जीत श्रेय बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों का जाता है। विशेषकर स्पिनरों को जिन्होंने शानदार गेंदबाजी की। यह एक बड़ी जीत है।"
डेक्कन चार्जर्स के146 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस टीम की शुरुआत खराब रही लेकिन मध्य क्रम उसके बल्लेबाज एक समय पारी को संभालते दिखे।
पारी के दूसरे ओवर में अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों सनथ जयसूर्या और सचिन तेंदुलकर का विकेट खोने वाली मुंबई इंडियंस 20 ओवर की समाप्ति पर आठ विकेट खोकर 126 रन ही बना सकी। जीन पॉल डुमिनी ने सबसे अधिक 48 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 52 रन बनाए। इनको रोहित शर्मा ने गिलक्रिस्ट के हाथों कैच करवाया।
रूद्र प्रताप सिंह ने अपने पहले ओवर की चौथी गेंद पर जयसूर्या को रेयान हैरिस के हाथों कैच करवाया और अगली गेंद पर सचिन को बोल्ड कर दिया। जयसूर्या सात गेंदों पर एक चौके की मदद से पांच और सचिन चार गेंदों पर दो रन बना सके।
तीसरे विकेट के रूप में पिनल शाह का विकेट खोने के बाद डुमिनी और ड्वेन ब्रावो ने पारी संभाला। शाह 19 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए। चौथे विकेट के रूप में 16 गेंदों पर 13 रन बनाकर ब्रावो आउट हुए। इन दोनों का विकेट तिरूमल्लसेती सुमन ने लिया।
पांचवे विकेट के रूप में अभिषेक नायर एक रन बनाकर आउट हुए। इनके बाद पारी को संभालने आए हरभजन सिंह कुछ नहीं कर सके और शून्य के स्कोर पर वह भी आउट हो गए। इन दोनों का विकेट भी रोहित शर्मा ने लिया। इसके बाद सौरभ तिवारी को भी शर्मा ने चलता किया। वह पांच गेंदों पर तीन रन बनाकर गिलक्रिस्ट के हाथों में कैच थमा बैठे।
आर. आर. शर्मा और धवल कुलकर्णी नाबाद रहे और क्रमश: 11 और सात रन बटोरे।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डेक्कन चार्जर्स टीम ने जीत के लिए मुंबई इंडियंस के सामने 146 रनों का लक्ष्य रखा। डेक्कन ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए।
डेक्कन की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और उसके सलामी बल्लेबाज हर्शेल गिब्स बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। वह धवल कुलकर्णी की गेंद पर सचिन तेंदुलकर के हाथों स्लिप में लपके गए।
डेक्कन का दूसरा विकेट टी.एस. विनय के रूप मे गिरा। विनय ने 13 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 20 रनों की तेज पारी खेली। उन्हें ड्वेन ब्रावो ने आउट किया।
तीसरे विकेट के रूप में कप्तान एडम गिलक्रिस्ट आउट हुए। उन्होंने 29 गेंदों पर 25 रन बनाए। उन्हें आर. आर. राजे ने बोल्ड किया। चौथे विकेट के रूप में 12 गेंदों पर 16 रन बनाकर ड्वेन स्मिथ आउट हुए। उन्हें जयसूर्या ने बोल्ड किया।
डेक्कन की ओर से सबसे ज्यादा 36 । उन्हें पर 38 रन बनाने वाले रोहित शर्मा को लसिथ मलिंगा ने ड्वेन ब्रावो के हाथों कैच करवाया।
इसके बाद छठे विकेट के रूप में वाई.वेणुगोपाल राव रन आउट हुए। उन्होंने 17 गेंदों पर 28 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। द्वारका रवि तेजा और रेयान हैरिस क्रमश: चार व पांच रन बनाकर नाबाद रहे।
मुंबई इंडियंस की ओर से मलिंगा, कुलकर्णी, ब्रावो, राजे और जयसूर्या को एक-एक विकेट मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications