Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

16वें एशियाई खेल : तैयार किए गए 3989 पदक

27 नवम्बर तक चलने वाले एशियाई खेलों के दौरान 42 आयोजन स्थलों पर कुल 476 विजयी समारोह आयोजित किए जाने हैं और इसी दौरान इन पदकों की जरूरत होगी। कुछ एक स्पर्धाओं में टाई की स्थिति को देखते हुए आयोजकों ने कुल पदकों का 10 फीसदी अतिरिक्त पदक तैयार किए हैं।

इन पदकों को फिलहाल एक सरकारी लॉकर में रखा गया है और अक्टूबर के अंत में इन्हें आयोजन समिति के मुख्यालय पहुंचाया जाएगा। इन पदकों को तैयार करने में तीन साल लगे और इन्हें 72 बक्सों में बंद करके कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है।

जीएजीओसी ने कहा है कि आयोजन से जुड़ी उसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अब उसे नवम्बर के पहले सप्ताह में मेहमानों के आगमन का इंतजार है। चीन दो वर्ष के भीतर दूसरे बड़े खेल समारोह का आयोजन कर रहा है। 2008 में उसने राजधानी बीजिंग में ओलम्पिक का आयोजन किया था, जो हर लिहाज से बेहद सफल रहा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:47 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+