ऐसे ही दुनिया के नंबर 1 फुटबॉलर नहीं बने लियोनेल मेसी, नाम हैं यह खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली। दुनिया के मशहूर फुटबॉल खिलाड़ियों कि लिस्ट में लियोनेल मेस्सी के फैन हर देश में देखने को मिल जायेंगे। बुधवार (24 जून) को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे लियोनेल मेसी मौजूदा समय में अर्जेंटीना और स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के कप्तान हैं। मेसी को दुनिया के बेस्ट फुटबॉलर्स में गिना जाता है लेकिन यहां तक पहुंचने के लिये मेसी ने बहुत मेहनत की है और कई सारे रिकॉर्ड बनाकर फैन्स का दिल जीता।

बचपन में सेंट्रल अर्जेंटीना में रहने वाले मेसी महज 13 साल की उम्र में स्पेन चले गये थे जहां पर वह बार्सिलोना की टीम से जुड़े। टीम से जुड़ने के 4 साल बाद साल 2004 में मेसी ने महज 17 साल की उम्र में डेब्यू किया और महज 22 साल की उम्र में अपने करियर का पहला बैलन डी ओर अवॉर्ड जीता। हाल ही में मेसी को छठी बार इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया जो कि सबसे ज्यादा बैलन डी ओर अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड है। मेसी ने 2009, 2010, 2011,2012, 2015 और 2019 में इस अवॉर्ड को जीता।

और पढ़ें: कोरोना के बीच भारतीय हॉकी खिलाड़ियों को मिला 1 महीने का ब्रेक, सता रही थी घर की याद

मेसी ने बहुत प्रसिद्ध फुटबॉल लीग में सबसे ज्यादा गोल लगाना के रिकॉर्ड बनाया है। वह इस लीग में अब तक 440 गोल लगा चुके हैं जबकि सबसे ज्यादा बार हैट्रिक (6 बार) गोल लगाने का भी रिकॉर्ड उनके नाम है।

मेसी ने अपने प्रोफेशनल करियर में सिर्फ बार्सिलोना के लिये ही खेला है और क्लब के लिये खेलते हुए 34 बार खिताब जीतने का कारनामा किया है। इसमे से 10 बार ला लीगा ट्रॉफी शामिल है। इसके अलावा मेसी ने 4 बार यूएफा चैम्पियंस लीग जिताने का भी काम किया है।

और पढ़ें: क्रिकेट में Racism पर एक बार फिर बोले डैरेन सैमी, कहा- खिलाड़ियों को सिखाने की जरूरत

आपको बता दें कि मेसी ने अपने करियर में अब तक 10 ला लीगा ट्रॉफी, 4 यूएफा चैम्पियंस लीग और 6 बार कोपा डेल रे टॉफी जीतने का कारनामा किया है।

Story first published: Wednesday, June 24, 2020, 18:33 [IST]
Other articles published on Jun 24, 2020
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+