फीफा विश्वकप- 2018 जीत सकता है इंग्लैंड, हैरी केन ने किया दावा
नई दिल्ली। इन दिनों आईपीएल की धूम मची है और सभी खेल प्रेमियों की नजर इस समय आईपीएल फाइनल मुकाबले की तरफ बनी हुई है की आखिर इस बार सीरीज पर कब्जा कौन करेगा। 27 मई को होने वाले आईपीएल मुकाबले के बाद सभी केल प्रेमियों की नजर रूस में होने वाले फीफा विश्वकप पर है जो अगले महीने 14 जून से 15 जुलाई के बीच रूस के 11 शहरों में 32 टीमों के बीच खेला जाएगा। ऐसे में इंग्लैंड फुटबॉल टीम के अभी हाल ही में बने कप्तान हैरी केन ने दावा किया है की उनकी टीम फीफा विश्वकप जीत सकती है। गौरतलब हो की इंग्लैंड के कोच गैरेथ साउथगेट ने पहले ही केन के कप्तान बनने की सूचना दी थी लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि मंगलवार को की गई है।
नए कप्तान ने किया दावाः नए कप्तान केन ने कहा की हमारी टीम विश्वकप की ट्रॉफी उठाने का सपना न देखे ये असंभव है , उन्होंने कहा की यह दुनिया की सबसे बड़ी प्रतियोगिता है और मुझे विश्वास है की हम यह मुकाबला जीत सकते हैं क्योंकि हमारी टीम में जीतने का माद्दा है। गौरतलब हो की केन ने इंग्लिश क्लब टोटेनहम हॉटस्पर से खेलते हुए पिछले सीजन सीरीज में कुल 41 गोल किए थे। केन ने कहा की भले ही हम विश्वकप में प्रबल दावेदार न हों लेकिन हमारी टीम युवा टीम है और हम यह खिताब जीतने का माद्दा रखते हैं, और हम ऐसे ही कोशिश करेंगे।
Story first published: Thursday, May 24, 2018, 12:52 [IST]
Other articles published on May 24, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
