दाम्बुला में खेला जा रहा है 1000वां एकदिवसीय मैच
अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट ने 39 वर्ष आठ महीने के बाद 1000 मैचों का सफर पूरा किया है। पहला एकदिवसीय मैच पांच जनवरी, 1970 को आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में खेला गया था।
40 ओवर तक सीमित उस मैच में आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर पांच विकेट से जीत हासिल की थी। भारतीय क्रिकेट टीम ने इस दौरान सर्वाधिक 750 मैच खेले हैं जबकि 747 मैचों के साथ आस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है।
आस्ट्रेलिया ने सर्वाधिक 463 मैच जीते हैं जबकि 718 मैचों में 383 जीत के साथ पाकिस्तान दूसरे क्रम पर है। भारत को 364 मैचों में जीत हासिल हुई है।
इस दौरान बांग्लादेश ने 230, इंग्लैंड ने 537, केन्या ने 133, न्यूजीलैंड ने 587, दक्षिण अफ्रीका ने 439, श्रीलंका ने 610, वेस्टइंडीज ने 637 और जिंबाब्वे ने 377 मैच खेले हैं। सर्वाधिक हार का रिकार्ड भारत के नाम है।
भारतीय टीम ने अब तक 349 मैच गंवाए हैं जबकि आस्ट्रेलिया ने 252, बांग्लादेश ने 171, इंग्लैंड ने 254, केन्या ने 92, न्यूजीलैंड ने 295, पाकिस्तान ने 314, दक्षिण अफ्रीका ने 149, श्रीलंका ने 299, वेस्टइंडीज ने 274 और जिंबाब्वे ने 265 मैच गंवाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications