किंग्स इलेवन को बचाने में जुटे पंजाब के प्रशंसक
हस्ताक्षर अभियान के लिए प्रशंसकों ने एक समूह गठित किया है, जिसे 'फैन्स ऑफ किंग्स इलेवन पंजाब' नाम दिया गया है। इसमें छात्रों के अलावा समाज के हर वर्ग के लोग शामिल हैं।
'फैन्स ऑफ किंग्स इलेवन पंजाब' के समन्वयक अमित कुमार ने आईएएनएस से बुधवार को कहा, "हम चण्डीगढ़ के विभिन्न हिस्सों में सोमवार से हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं। अब तक हमने 2000 लोगों के हस्ताक्षर हासिल किए हैं।"
"हम अपनी टीम के खिलाफ लिए गए इस फैसले का विरोध करते हैं। हम इन हस्ताक्षरों को बीसीसीआई और पंजाब क्रिकेट संघ को देंगे। हमें बड़ी संख्या में लोगों का समर्थन हासिल है।"
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 10 अक्टूबर को एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए किंग्स इलेवन के अलावा राजस्थान रायल्स टीम को आईपीएल से बाहर करने की घोषणा की थी।
इन दोनों टीमों पर फ्रेंचाइजी के नियमों के उल्लंघन का आरोप है। बीसीसीआई के इस फैसले के बाद किंग्स इलेवन और राजस्थान रॉयल्स टीमें अगले वर्ष अप्रैल में शुरू होने वाले आईपीएल के चौथे संस्करण में हिस्सा नहीं ले सकेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications