सानिया से प्यार का दावा करने वाला युवक गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय युवक मोहम्मद अशरफ ने मंगलवार की शाम सानिया के घर के बाहर बखेड़ा खड़ा कर दिया और कहा कि वह 'टेनिस सनसनी' से प्यार करता है। केरल के सिविल इंजीनियरिंग के छात्र अशरफ ने सानिया की मंगनी रद्द करने की मांग की।
पुलिस के मुताबिक अशरफ अपने दोस्त डी. मोहंती के साथ सानिया के घर गया और वहां सानिया के पिता इमरान मिर्जा के साथ दोनों की गर्मागर्म बहस हुई। उसने सानिया की मंगनी रद्द करने की मांग की।
देश की शीर्ष टेनिस खिलाड़ी सानिया की मंगनी 10 जुलाई को सोहराब मिर्जा के साथ होने वाली है। सोहराब एक स्थानीय व्यापारी का बेटा है।
इमरान मिर्जा की शिकायत पर बंजारा हिल्स पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को अशरफ को गिरफ्तार कर लिया।
अशरफ ने पुलिस से कहा कि वह सानिया से प्यार करता है और वह उससे शादी करना चाहता है। इस घटना के बाद सानिया के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications