चैम्पियंस लीग : चेन्नई सुपर किंग्स ने खिताब पर कब्जा जमाया (राउंडअप)

By Staff

चेन्नई टीम के मुरली विजय को श्रृंखला में सर्वाधिक रन बनाने के लिए गोल्डन बैट अवार्ड और सर्वाधिक विकेट लेने के लिए आर. अश्विन को गोल्डन बॉल अवार्ड प्रदान किया गया। आर. अश्विन को सर्वाधिक विकेट लेने के लिए मैन आफ द सीरीज भी चुना गया।

खिताबी मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए के लिए मुरली विजय को मैन आफ द मैच चुना गया।

खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वॉरियर्स टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम ने 19 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए।

चेन्नई की ओर से सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 53 गेंदों में छह चौके और दो छक्के की मदद से 58 रन बनाए। सुरेश रैना हालांकि दो रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए।

माइकल हसी 46 गेंदों में तीन चौके की मदद से 51 रन और महेंद्र सिंह धौनी 17 रन बनाकर नाबाद रहे।

वॉरियर्स की ओर से मखाया एंटिनी और निकी बोए को एक-एक विकेट हासिल हुआ।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वॉरियर्स टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए।

वॉरियर्स की ओर से डेवे जैकब्स ने 21 गेंदों में 34 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा क्रेग थाइसन ने 25, जस्टिन क्रुश्च ने 17 और कोलिन इंग्राम ने 16 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।

वॉरियर्स का पहला विकेट 39 रन के कुल योग पर पांचवें ओवर में एश्वेल प्रिंस के रूप में गिरा। प्रिंस ने छह रन बनाए। अपनी टीम को धमाकेदार शुरुआत देने वाले डेवे जैकब्स छठे ओवर में 21 गेंदों में आठ चौके की मदद से 34 रन बनाकर पेवेलियन लौटे।

कोलिन इंग्राम 11वें ओवर में 16 रन बनाकर, मार्क बाउचर 14वें ओवर में पांच रन बनाकर और जस्टिन क्रुश्च 14वें ओवर में 17 रन बनाकर आउट हुए।

जोहान बोथा 18वें ओवर में सात रन बनाकर और क्रेग थाइसेन 20वें ओवर में 18 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुए। निकी बोए आठ रन और रस्टी थेरॉन दो रन बनाकर नाबाद रहे।

चेन्नई की ओर से मुरलीधरन को तीन और आर. अश्विन को दो विकेट मिले। बोलिंगर और मोर्केल को एक-एक विकेट हासिल हुआ।

ग्रुप स्तर में सिर्फ एक मैच गंवाने वाली सुपर किंग्स टीम ने सेमीफाइनल में बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स क्लब को 52 रनों से पराजित किया था जबकि वॉरियर्स टीम ने सेमीफाइनल में साउथ आस्ट्रेलिया को 30 रनों से हराया था।

उल्लेखनीय है कि इस बार चैम्पियंस लीग के फाइनल में पहुंचे वाली दोनों टीमें ग्रुप-ए से ताल्लुक रखती हैं। इस ग्रुप में वारियर्स क्लब ने सुपर किंग्स की ही तरह चार में से तीन मैच जीते थे जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, September 28, 2010, 0:35 [IST]
Other articles published on Sep 28, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+