ISL 6: दमदार अंदाज में हुआ छठे सीजन का आगाज, लागू होगा फीफा का यह नियम
नई दिल्ली। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का छठा सीजन आज से शुरू हो रहा है। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस साल बेंगलुरू एफसी और एफसी गोवा संभावित विजेताओं में शामिल होंगे, लेकिन इसके बावजूद भारत की सबसे बड़ी फुटबाल लीग का नया सीजन उतार-चढ़ाव से भरा होगा क्योंकि हर टीम अपने तरीके से खिताब के लिए दावा ठोकना चाहेगी। वहीं इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे संस्करण में हमें फीफा की तर्ज पर 'कूलिंग ब्रेक' देखने को मिलेगा। टूर्नामेंट में पहली बार लाई जा रही यह चीज फुटबाल के लिए बनाए फीफा के नियमों के अनुसार है। कूलिंग ब्रेक मैच के दानों हाफ में 90 सेकेंड से तीन मिनट का हो सकता है। यह मैच के आयोजन स्थल के वातावरण पर निर्भर करेगा। ब्रेक का निर्णय मैच रैफरी से सलाह लेने के बाद मैच के अधिकारी लेंगे।
और पढ़ें: लियोनेल मेसी ने लगातार तीसरी बार जीता गोल्डन शू अवॉर्ड, रोनाल्डो बहुत पीछे
मौजूदा चैम्पियन बेंगलुरू एफसी और उपविजेता एफसी गोवा, दो ऐसी टीमें हैं, जो बीते सीजन में अपनी शैली के कारण अलग रहीं। इन क्लबों में अपनी कोर टीम को बरकरार रखा है और इसी कारण इन टीमों का आगे जाना तय माना जा रहा है।
इसमें कोई शक नहीं कि बेंगलुरू और गोवा खिताब के प्रबल दावेदार हैं, लेकिन सभी टीमों ने नए सीजन के लिए काफी परिवर्तन किए हैं और इस कारण उनकी दावेदारी पर भी संदेह नहीं किया जा सकता है।
एटीके से अधिक किसी टीम ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित नहीं किया है। दो बार की चैम्पियन टीम ने कई नामी-गिरामी विदेशी खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है और इस कारण कागज पर यह टीम काफी मजबूत नजर आ रही है।
और पढ़ें: 3rd Test, IND vs SA: साउथ अफ्रीका पस्त, भारत मस्त, दूसरे दिन भी जारी रहा हिटमैन शो, पढ़ें रिपोर्ट
पहले मैच में मेजबान टीम केरला ब्लास्टर्स का सामना दो बार की चैम्पियन एटीके से होगा। मौजूदा चैम्पियन बेंगलुरू एफसी इस बार भी खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
