Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अपने वर्ल्‍ड चैंपियन के स्‍वागत में उमड़ा जर्मनी

बर्लिन। ब्राजील में हुए फीफा वर्ल्‍ड कप में अर्जेंटीना को 1-0 से मात देकर 24 वर्ष बाद फुटबॉल वर्ल्‍ड कप जीतकर जब जर्मनी की टीम अपने वतन वापस लौटी तो जर्मनी के लोगों ने उसका जोरदार स्‍वागत किया। जर्मनी के हजारों प्रशंसक मंगलवार को बर्लिन के ब्रेंडेनबर्ग गेट पर जुटे जहां उन्‍होंने अपनी वर्ल्‍ड कप चैंपियन टीम का जोरादार स्‍वागत किया। आगे की स्‍लाइड्स में देखिए विश्‍व विजेता टीम जर्मनी को किस अंदाज में फैंस ने इस्‍तकबाल किया और जीत के बाद टीम के अलग-अलग रंग।

एयरपोर्ट पर विजयी नारों से हुआ स्‍वागत

एयरपोर्ट पर विजयी नारों से हुआ स्‍वागत

बर्लिन एयरपोर्ट के स्‍पोक्‍सपर्सन ने बताया कि रियो डि जनेरियो से जर्मनी की राजधानी तक विजयी खिलाड़ियों को लाने वाली फ्लाइट लेट हो गई थी लेकिन इसके बाद भी फैंस एयरपोर्ट पर जुटे हुए थे।

फ्लाइट का नाम हुआ फेनहांसा

फ्लाइट का नाम हुआ फेनहांसा

लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट खिलाड़ियों को लेकर सुबह आठ बजे बर्लिन पहुंची। इस फ्लाइट का नाम बदलकर फेनहांसा कर दिया गया था।

रोज नहीं आता यह मौका

रोज नहीं आता यह मौका

ब्राजील में हो रहे सभी मैचों को रेडियो पर सुनने वाले 34 वर्षीय बस ड्राइवर बर्न्ड हेसे ने कहा कि यह ऐतिहासिक लम्हा है। ऐसा रोज नहीं होता जब आपको इस तरह की चीजें देखने को मिले।

यूनिफाइड जर्मनी बनने के बाद पहला विश्‍व कप

यूनिफाइड जर्मनी बनने के बाद पहला विश्‍व कप

जर्मनी ने 24 बरस बाद विश्व खिताब जीता है और एकीकृत टीम के रूप में यह उसका पहला विश्व कप है।

गर्लफ्रेंड के साथ आए नजर

गर्लफ्रेंड के साथ आए नजर

फाइनल मैच में जादुई गोल करने वाले मारियो गोत्‍जे अब जर्मनी के हीरो बन चुके हैं। वर्ल्‍ड कप जीतने के बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड और सुपरमॉडल एना कैथरीन बॉरमेल के साथ नजर आए।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:12 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+