चेन्नई की जीत के बाद प्ले-ऑफ में पहुंचा राजस्थान, दिग्गजों ने कुछ इस तरह का दिया रिएक्शन
नई दिल्ली। आईपीएल 11 सीरीज के मुकाबले में अब यह स्थिति बिल्कुल साफ हो गई हो गई है की कौन सी टीम अब प्लेऑफ के लिए खेलेंगी। रविवार को 4 टीमों के बीच खेले गए दो मुकाबले के बाद अब यह बिल्कुल साफ हो चुका है। रविवार को पहले मुकाबले में दिल्ली की टीम ने मुंबई को हराकर उनके लिए प्लेऑफ की संभावनाओं के हर रास्ते बंद कर दिए हैं, वहीं चेन्नई सुपरकिंग जो पहले से ही प्लेऑफ में अपनी जगह बना चुका है उसने पंजाब को करारी शिकस्त देकर इस सीरीज से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। गौरतलब हो की इस रोमांचक मुकाबले में पहले टॉस जीतकर धोनी ने गेंदबाजी का फैसला किया जवाब में पंजाब की टीम की बल्लेबाजी बेहद निराशाजनक रही और पूरी टीम 20 ओवर से पहले ही आल आउट हो गई। पंजाब की टीम ने 16 रन के स्कोर पर ही अपने तीन विकेट खो दिए थे। हालांकि करुण नायर के अर्धशतक की बदौलत किसी तरह टीम ने 153 रन का लक्ष्य चेन्नई को दिया था। इस मुकाबले में पंजाब की टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए एक बड़े अंतर से जीत की दरकार थी। पंजाब का कोई भी बल्लेबाज करुण नायर के अलावा शानदार प्रदर्शन नहीं कर सका और पूरी टीम आलआउट हो गई। चेन्नई ने यह मुकाबला 5 विकोट से जीत लिया और पंजाब को बाहर का रास्ता दिखाया। चेन्नई की इस जीत के बाद राजस्थान की टीम के लिए प्लेआफ में खेलना अब निश्चित हो गया है। चेन्नई की इस शानदार जीत और राजस्थान के प्लेऑफ में पहुंचने को लेकर क्रिकेट के दिग्गजों ने कुछ इस तरह का बयान दिया।
|
पंजाब की हार पर कैफ ने कही ये बड़ी बात
चेन्नई सुपरकिंग और पंजाब के बीच हुए मुकाबले में पंजाब की हार के बाद मोहम्मद कैफ ने लिखा की अपने शुरुआती 6 मैच में 5 मैच जीतने वाली पंजाब की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर है। यह पहली हुआ है। वहीं राजस्थान को उन्होंने शुभकामनाएं दी।
|
अर्धशतकीय पारी खेलकर रैना ने दिलाई जीत
रैना ने इस मुकाबले में शानदार 66 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को दबाव से बाहर निकाला और जीत दिलाई। इस मुकाबले के साथ ही प्लेऑफ की तस्वीर भी अब साफ हो गई है की कौन सी टीम वहां तक पहुंचेगी।
|
चेन्नई की बल्लेबाजी को कैफ ने कुछ इस तरह सराहा
6 ओवर में 73 रन जीत के लिए चेन्नई को चाहिए थे। इसके बाद भी चेन्नई ने ये मुकाबला जीत लिया जिसके बाद कैफ ने तारीफ करते हुए कहा की जब तक रैना हैं ये लक्ष्य बहुत आसान है चेन्नई के लिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
