Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आई लीग 2017-18: मिनर्वा पंजाब FC ने रचा इतिहास, जीती चैंपियनशिप

पंचकुला। यहां खेले गए आई-लीग के मुकाबले में मिनर्वा पंजाब एफसी ने विलियम ओपोकू के इकलौते गोल की मदद से चर्चिल ब्रदर्स गोवा को 1-0 से हराकर ​आई लीग 2017-18 का खिताब अपने नाम कर लिया। आपको बता दें कि इसी के साथ मिनर्वा ने इतिहास रच दिया है। दरअसल ये मिनर्वा आई लीग जीतने वाली नॉर्थ इंडिया की पहली टीम है। इससे पहले 1996-97 में जेसीटी फगवाड़ा ने इंडिया की टॉप टियर फुटबॉल लीग जीती थी लेकिन तब उनसे नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) के नाम से जाना जाता था।

यह भारतीय फुटबॉल के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि लगातार दूसरी बार ऐसा हुआ है जब रेलिगेशन की दावेदार मानी गई टीम ने आई लीग टाइटल जीता है। पिछले सीजन ​आईजॉल FC ने यह कारनामा किया था जबकि इस सीजन मिनर्वा पंजाब ने।

मिनर्वा पंजाब ने इस सीजन खेले 18 मुकाबलों में 11 में जीत हासिल की तो वहीं 5 में हार का समाना करना पड़ा और साथ ही 2 मैच ड्रॉ रहे। इस सीजन सबसे ज्यादा 11 जीत के साथ मिनर्वा ने अंक तालिका में 35 अंक प्राप्त किये।

बता दें कि आज (गुरुवार) हुए तीन मुकाबलों में मिनर्वा पंजाब एफसी का मुकाबला चर्चिल ब्रदर्स एफसी गोवा से हुआ। मिनर्वा पंजाब की तरफ से विलियम ओपोकू असिदु ने 42वें मिनट में एकमात्र गोल कर टीम को जीत दिला दी। वहीं अन्य दो मुकाबलों में से पहले मुकाबले में गोकुलम केरला एफसी और मोहन बागान के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ व दूसरे मुकाबले में किंगफिशर ईस्ट बंगाल और नेरोका एफसी के बीच भी मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। मिनर्वा पंजाब एफसी (35 अंक) पहले स्थान पर रही, तो दूसरे स्थान पर नेरोका (32 अंक) और मोहन बागान (31 अंक) तीसरे स्थान पर रही।

Story first published: Thursday, March 8, 2018, 20:23 [IST]
Other articles published on Mar 8, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+