जोहानसबर्ग। उल्टी गिनती शुरू हो गई है। कल 11 जूलाई है जिसका करोड़ो दर्शक दिल थामें इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि कल की तारीख में एक इतिहास रचा जायेगा जो अपने आप में अनोखा और नायाब होगा। जिसका गवाह बनेगा दक्षिण अफ्रिका का सॉकर सिटी स्टेडियम । जहां दो टीमें स्पेन और हॉलैंड विश्वविजेता बनने के लिए आपस में टकरायेंगे।
इस मुकाबले की खास बात ये है कि विजेता चाहे जो भी बनें विजेता ट्राफी एक ही महाद्वीप में रहेगी। ऐसा दूसरी बार होगा क्योंकि आज से 48 वर्ष पहले यानी 1962 में ऐसा हुआ था। जब ब्राजील ने 1958 और 1962 में लगातार दो बार खिताब जीतकर विश्वकप पर लातिन अमेरिका का कब्जा बरकरार रखा था। लेकिन उसके बाद से यह रिकार्ड दोबारा नहीं बन पाया।
है।
48 साल बाद दोहरायेगा इतिहास
आपको बता दें कि हॉलैंड हालांकि विश्व रैंकिंग में चौथे नंबर की टीम है लेकिन खेल के प्रदर्शन ने ये साबित कर दिया कि इस टीम में भी विश्वकप जीतने का दमखम है। हॉलैंड ने फाइनल में पहुंचने तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार 25 मैच जीते हैं। इनमें विश्वकप के क्वालिफाइंग दौर के मुकाबले और मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार छह जीत शामिल हैं।
यूरोप की इन दो दिग्गज टीमों के बीच मुकाबले से यह तो यह है कि विश्वकप इस बार यूरोप के पास रहेगा लेकिन फुटबॉल विश्वकप को एक नया चैंपियन मिल जाएगा। हॉलैंड और स्पेन में से जो भी चैंपियन बनेगा तो वह विश्वकप ट्रॉफी अपने हाथों में उठाने वाला आठवां देश बन जाएगा।