मध्यक्रम में आजमाए जा सकते हैं जानसन : पोंटिंग
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक कप्तान चाहते हैं कि जानसन खासकर ट्वेंटी-20 और एकदिवसीय मुकाबलों में 'पिंच-हिटर' (तेजी से रन बटोरने वाला बल्लेबाज) की भूमिका में नजर आएं।
बकौल पोंटिंग, "टेस्ट मैचों के बारे में तो मैं कुछ नहीं कह सकता लेंकिन ट्वेंटी-20 और एकदिवसीय मैचों के दौरान हमारे बल्लेबाजी क्रम में जानसन को धुआंधार खेलने के लिए उतारे जाने की संभावना बन सकती है। मैं जानता हूं कि जानसन में ऊपर के क्रम पर भी अच्छी बल्लेबाजी करने की क्षमता है।"
जानसन ने दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली गई टेस्ट श्रृंखला में शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने पहले टेस्ट मैच में 96 रन बनाए थे जबकि तीसरे टेस्ट मैच में उनके बल्ले से 123 रनों की नाबाद पारी निकली थी। पहले टेस्ट में जानसन ने स्पिनर पॉल हैरिस के एक ओवर में दो चौके और तीन छक्के जड़े थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications