एसेक्स की ओर से खेल सकेंगे कनेरिया
कराची, 8 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इन दिनों अपने फार्म को लेकर जद्दोजहद कर रहे स्पिनर दानिश कनेरिया को काउंटी टीम एसेक्स की ओर से 'फ्रेंड्स प्रोविडेंट टी-20' टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में खेलने की इजाजत दे दी है।
फाइनल मुकाबला 14 अगस्त को खेला जाना है। ऐसे में एसेक्स ने पीसीबी से कहा था कि वह कनेरिया को खेलने की अनुमति दे। इसके जवाब में बोर्ड ने यह फैसला किया है।
वैसे कनेरिया इन दिनों लय में नहीं हैं। इंग्लैड के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्हें 171 रन खर्च करके सिर्फ एक विकेट हासिल हुआ था। कनेरिया की जगह तीसरे टेस्ट के लिए रजा हसन को पाकिस्तान टीम में जगह दी गई है।
पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी वसीम बारी ने कहा कि बोर्ड ने काउंटी टीम एसेक्स को कनेरिया के उपलब्ध रहने के बारे में जवाब दे दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications