For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

उल्टी की समस्या से निजात पा चुके हैं लियोनल मेसी, खुद बताया कैसे किया समाधान

नई दिल्ली। ये बात सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन लियोनल मेसी जैसे खिलाड़ी को उल्टी की समस्या थी। हालांकि अब उन्होंने इस समस्या ने निजात पा ली है। खुद मेसी ने इस बास का खुलासा किया है कि उन्हें उल्टियों की समस्या थी।

दरअसल साल 2014 में बुखारेस्ट में रोमानिया और अर्जेंटीना के बीच खेले गए एक मैच के दौरान मेसी बीमार हो गए थे। जिसके बाद खुद इस 30 वर्षीय बार्सिलोना स्टार ने माना था कि उन्हें ये समस्या "हमेशा होती है"।

एक साल पहले ला पाज में बोलिविया के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर में भी मेसी बीमार हो गए थे, तब उनके उसके पुराने इंटरनेशनल बॉस अलेजांड्रो सबेला ने बाद में मेसी की नर्वस को इस समस्या के लिए दोषी ठहराया था।

इटली के एक चिकित्सक गियुलीनो पोसर ने 2015 में दावा किया कि उन्होंने मेसी का इलाज कर उन्हें ठीक किया लेकिन मेसी ने खुद से ठीक होने की बात कही है। मेसी ने कहा है कि उन्होंने उल्टियों की समस्या से निजात पाने के लिए अनहेल्दी ड्रिंक्स और स्नैक्स में कटौती की थी। जो एक मुख्य कारण रहा कि अब उन्हें खेल के दौरान उल्टियां नहीं आती हैं। अमेरिकी टीवी के ला कॉर्न्सा से बात करते हुए मेसी ने कहा कि "मैं नहीं जानता कि मैंने क्या खाया लेकिन मैं कई सालों से बुरी तरह खा रहा था।"

मेसी ने कहा कि अब वे अच्छी तरह से खाते हैं। उन्होंने बताया कि 'मछली, मांस, सब्जियां, सलाद, सब कुछ ऑर्गनाइज् किया जाता है और इसका ध्यान रखा जाता है। कभी-कभी शराब का पी लेता हूं, लेकिन यह समस्या नहीं है। मैने वास्तव में उल्टियों की समस्या में बदलाव होते देखा।'

मेसी का यह भी मानना है कि वह अब आलोचक या खेलकूद के असर से प्रभावित नहीं हैं। इसके लिए वे 2012 में पिता बनने को श्रेय देते हैं। मेसी का मानना है कि कुछ भी भुलाने का सबसे अच्छा तरीका है कि तुम अपने बच्चों, बीवी और परिवार के साथ रहो। मेसी के तीन बेटे हैं जिनके नाम थियागो, माटेओ, और सिरो।

मेसी आगे कहते हैं कि "मेरे पहले बेटे के आने से मुझे फुटबॉल के साथ और नजदीक ले आया है। मुझे हारना पसंद नहीं है, लेकिन अब मैं इसे अलग तरह से लेता हूं। ये अब रिजल्ट से अधिक होता है। कभी-कभी आप हमेशा जीत नहीं सकते हैं।"

Story first published: Tuesday, March 20, 2018, 9:54 [IST]
Other articles published on Mar 20, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+