फीफा विश्व कप : सेमीफाइनल मुकाबलों के रेफरियों के नाम घोषित
पहले सेमीफाइनल दो बार के चैम्पियन उरुग्वे और हॉलैंड के बीच केपटाउन के ग्रीन प्वाइंट स्टेडियम में मंगलवार को खेला जाएगा। इस मैच के लिए फीफा की रेफरी समिति ने उजबेकिस्तान के रावशान इर्मातोव को मुख्य रेफरी नियुक्त किया है।
मंगलवार को इर्मातोव की मदद के लिए राफेल इलियासोव तथा कजाकिस्तान के बाखदेर कोचकार्नोव को उनका सहयोगी नियुक्त किया गया है। युची निशिमुरा चौथे मैच अधिकारी होंगे जबकि तोरू सागारा को आरक्षित सहायक रेफरी नियुक्त किया गया है।
बुधवार को जर्मनी और स्पेन के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के लिए हंगरी के विक्टर कासेई को मुख्य रेफरी नियुक्त किया गया है। हंगरी के गाबोर इरोस और तिबोर वामोस को इस मैच के लिए लाइन रेफरी बनाया गया है।
कासेई फीफा विश्व कप-2010 के तीन मैचों में रेफरी की भूमिका निभा चुके हैं। तीन बार विश्व कप जीत चुके जर्मनी और यूरोपीयन चैम्पियन स्पेन के बीच डरबन के डरबन स्टेडियम में भिड़ंत होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications