भारत लौटीं विश्व चैम्पियन मैरीकोम, जोरदार स्वागत
नई दिल्ली । पांचवीं बार मुक्केबाजी का विश्व खिताब जीतने वाली भारतीय मुक्केबाज एम.सी. मैरीकोम मंगलवार तड़के स्वदेश लौट आईं। मैरीकॉम ने एक बार फिर कहा कि वह इस वर्ष के एशियाई खेलों और 2012 में लंदन में होने वाले ओलम्पिक खेलों में पदक जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही हैं।
मैरीकॉम ने वेस्टइंडीज में आयोजित महिलाओं की छठी विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। कैरेबियाई शहर ब्रिजटाउन में मैरीकॉम ने बीते शनिवार को 48 किलोग्राम स्पर्धा में रूमानिया की स्टेलूट डूटा को 16-6 से पराजित किया था। विश्व चैम्पियनशिप में मैरीकॉम का यह पांचवां स्वर्ण पदक है।
पढ़े : फ़ेनेल ने खेल गाँव पर चिंता जताई
सात समंदर पार अपने देश का मान बढ़ाने के बाद मैरीकॉम जब स्वदेश लौटीं, तब उनका चेहरा चमक रहा था। इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर उनके स्वागत के लिए पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि वह कैसा महसूस कर रही हैं तब भावुक मैरीकॉम ने कहा, " मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है। मैं अपने पति, प्रायोजकों, देशवासियों और मीडिया का धन्यवाद करती हूं। आप सबने मुझे भरपूर सहयोग दिया और हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया।"
यह पूछे जाने पर कि पूरा देश लंदन ओलंपिक में उनसे पदक की उम्मीद कर रहा है, मैरीकॉम ने कहा, " मैं जानती हूं लेकिन लंदन में मैं स्वर्ण जीतने का वादा नहीं कर सकती। मेरा प्रयास पदक जीतने का होगा और इस के लिए मैं अपना पूरा दमखम झोंक दूंगी। लंदन में पदक जीतना मेरा लक्ष्य होगा।"
लंदन ओलंपिक के माध्यम से महिला मुक्केबाजी का ओलंपिक खेलों में पर्दापण होगा। वर्ष 2009 में मैरी को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान-राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा गया। मैरी के साथ मुक्केबाज विजेंदर सिंह और पहलवान सुशील कुमार को भी यह सम्मान दिया गया गया था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:45 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications