वेलिंग्टन टेस्ट के लिए साउथी कीवी टीम में शामिल (लीड-1)
साउथी के अलावा शीर्ष क्रम के बल्लेबाज डेनियल फ्लिन भी 13 सदस्यीय टीम में स्थान पाने में सफल रहे हैं। फ्लिन हालांकि पूरी तरह फिट नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम में जगह दी गई है।
चयन समिति के प्रमुख ग्लेन टर्नर ने कहा कि चोटिल फ्लिन के शुक्रवार से वेलिंग्टन में शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट के लिए फिट होने की उम्मीद है लेकिन उनके खेलने के बारे में फैसला मैच से ठीक पहले किया जाएगा। फ्लिन के स्थानापन्न के तौर पर जेमी होव को भी टीम में जगह मिली है।
टीम में गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए साउथी को जगह दी गई है। उन्होंने क्राइस्टचर्च एकदिवसीय मैच में 10 ओवर में बिना विकेट लिए 105 रन दिए थे। इसके बाद से ही टीम से बाहर चल रहे थे।
टर्नर ने कहा, "साउथी के आने से हमारे आक्रमण में पैनापन आएगा। हम भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ अपने सबसे अच्छे गेंदबाजों को मैदान में उतारना चाहते हैं।"
चोटिल होने के कारण हरफनमौला जैकब ओरम को तीसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा नार्दन डिस्ट्रिक के गेंदबाज ब्रेंट अर्नेल भी 13 खिलाड़ियों में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं।
तीन मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। भारतीय टीम ने पहला टेस्ट मैच 10 विकेट से जीता था। नेपियर में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच बेनतीजा रहा था।
कीवी टीम इस प्रकार है- डेनियल विटोरी (कप्तान), डेनियल फ्लिन, जेम्स फ्रैंकलिन, मार्टिन गुपटिल, ब्रैंडन मैक्लम, टिम मैंक्लंटॉस, क्रिस मार्टिन, काइले मिल्स, इयान ओ'ब्रायन, जीतन पटेल, जेस राइडर, टिम साउथी और रॉस टेलर।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications