आगामी श्रृंखला से पीसीबी को होगी 40 करोड़ रुपये की कमाई
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' ने खबर दी है कि दुबई में होने वाली इस श्रृंखला की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। इस श्रृंखला को सफल बनाने के लिए पीसीबी ने तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता।
पीसीबी इस बात को लेकर और भी उत्साहित है कि विश्व चैंपियन आस्ट्रेलिया के साथ होने वाली इस श्रृंखला को देखने के लिए बड़ी संख्या में पाकिस्तानी दर्शक दुबई पहुंचेंगे क्योंकि लंबे समय से पाकिस्तान में कोई बड़ी श्रृंखला नहीं खेली गई है।
पत्र के मुताबिक इस श्रृंखला की तैयारियों में पीसीबी को 10 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
उल्लेखनीय है कि सुरक्षा कारणों से आस्ट्रेलियाई टीम ने अप्रैल में प्रस्तावित श्रृंखला के लिए पाकिस्तान जाने से इंकार कर दिया था। इसी के मद्देनजर पीसीबी ने इस श्रृंखला को दुबई में कराने का फैसला किया है।
पांच एकदिवसीय और एक ट्वेंटी-20 मैचों की इस श्रृंखला का विस्तृत कार्यक्रम शुक्रवार को जारी किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications