चैम्पियंस लीग : सुपर किंग्स की संभावित टीम घोषित
संभावित टीम में 20 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। दक्षिण अफ्रीका में 10-26 सितंबर तक होने वाले इस आयोजन के लिए इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ को भी सुपर किंग्स टीम में जगह दी गई है। फ्लिंटॉफ चोट के कारण पिछले संस्करण में नहीं खेल सके थे।
चैम्पियंस लीग के लिए सभी टीमों को अंतिम रूप से नौ अगस्त तक 15 खिलाड़ियों के नामों की सूची जारी करनी होगी। इस बार चैम्पियंस लीग में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें से तीन टीमें भारत की हैं।
टीम इस प्रकार है : महेंद्र सिंह धौनी, एस. बद्रीनाथ, मुरली विजय, सुरेश रैना, पार्थिव पटेल, आर. अश्विन, शादाब जकाती, सुदीप त्यागी, एस. अनिरुद्ध, लक्ष्मीपति बालाजी, मुथैया मुरलीधरन, माइकल हसी, एल्बी मोर्कल, थिलन तुसारा, थिसिरा परेरा, डगलस बोलिंगर, मैथ्यू हेडन, एंड्रयू फ्लिंटॉफ, जोगिंदर शर्मा और अभिनव मुकुंद।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications