Asian Game 2018: घुड़सवारी में भारतीय टीम का कमाल, भारत को दिलाया एक और सिल्वर
नई दिल्ली। 18वें एशियाई खेलों में रविवार को आठवें दिन घुड़सवारी स्पर्धा में भारत के हिस्से में दो रजत पदक आया। भारत को घुड़सवारी दूसरा रजत टीम स्पर्धा में हासिल हुआ है।टीम स्पर्धा में भी भारत ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक ही जीता। राकेश कुमार, आशीष मलिक, जीतेंद्र सिंह और मिर्जा की टीम ने 121.30 सेकेंड के साथ रजत पदक जीता। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक भी जापान ने ही जीता। जापान की टीम ने 82.40 सेकेंड का समय लिया। थाईलैंड ने 126.70 सेकेंड का समय लेकर कांस्य पर कब्जा जमाया।
#AsianGames2018: India's Fouaad Mirza wins silver medal in Eventing Individual Equestrian, India wins silver medal in Equestrian team event also. pic.twitter.com/rmIyASsLPR
— ANI (@ANI) August 26, 2018
इससे पहेल घुड़सवारी इवेंट में फवाद मिर्जा ने सेनोर मेडिकोट नाम के घोड़े के साथ फाइनल में 26.40 सेकेंड में अपनी स्पर्धा को पूरा कर दूसरा स्थान प्राप्त किया और रजत पर कब्जा जमाया। पांच साल की उम्र से घुड़सवारी सीख रहे मिर्जा ने 2014 में हुए एशियाई खेलों में इसी स्पर्धा में 10वां स्थान हासिल किया था। ऐसे में यह एशियाई खेलों का उनका पहला पदक है।इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जापान के योशियाकी ओइवा ने जीता। उन्होंने 22.70 सेकेंड का समय लिया। चीन के एलेक्स हुआ ने 27.10 सेकेंड का समय लेकर कांस्य पदक जीता।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
