त्रिकोणीय श्रृंखला : श्रीलंका को पहला झटका (लीड-1)
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज डरेल टफी ने 56 रन के कुल योग पर सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा को आउट किया। 12 रन बनाने वाले थरंगा ने 23 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके लगाए। थरंगा का कैच केइल मिल्स ने लिया।
मेजबान टीम ने 10 ओवर की समाप्ति तक एक विकेट खोकर 60 रन बना लिए हैं। तिलकरत्ने दिलशान ने 36 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 41 रन बनाए हैं जबकि कप्तान कुमार संगकारा पांच रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
यह मैच गुरुवार को खेला जाना था लेकिन टॉस के बाद शुरू हुई भारी बारिश के कारण एक भी ओवर नहीं फेंका जा सका। मैच रेफरी ने अतिरिक्त दिन की उपलब्धता को देखते हुए इस मैच को शुक्रवार को कराने का फैसला किया था।
श्रीलंका का यह तीसरा मैच है जबकि न्यूजीलैंड की टीम भी तीसरा मैच खेल रही है। मेहमान टीम को अपने पहले मैच में भारत पर 200 रनों से शानदार जीत मिली थी लेकिन दूसरे मुकाबले में उसे श्रीलंका ने पराजित किया था।
दूसरी ओर, श्रीलंकाई टीम भारत के खिलाफ अपना मुकाबला हार चुकी है। उसके खाते में भी एक जीत दर्ज है। इस लिहाज से यह मैच दोनों टीमों के लिए फाइनल में स्थान बनाने का रास्ता खोलने वाला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications