पूर्व हॉकी कोच ने बासवराज की भूमिका पर सवाल उठाए
वसुदेवन भास्करन और जोएकिम कार्वाल्हो के सहायक के तौर पर काम कर चुके रमेश का कहना है कि बासवराज को शुरुआत में वीजा के लिए खिलाड़ियों की तस्वीर खींचने के लिए नियुक्त किया गया था लेकिन वक्त बीतने के साथ उन्हें टीम की वीडियोग्राफर और फिर आश्चर्यजनक रूप से वीडियो विश्लेषक बना दिया गया, जबकि उनके पास हॉकी का कोई अनुभव नहीं।
रमेश ने कहा, "बासवराज भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) द्वारा नियुक्त फोटोग्राफर है। उसका काम वीजा के लिए लड़कियों का फोटो खींचना है लेकिन आज वह टीम की वीडियो विश्लेषक बन गया है। सबसे हैरानी की बात यह है कि उसके पास हॉकी का कोई ज्ञान नही है। यह सब उसे जानबूझकर फायदा पहुंचाने के लिए किया गया है।"
हाल ही में जारी एक तस्वीर में एक अज्ञात महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिखाई दिए बासवराज को निलंबित कर दिया गया है। वह भारतीय महिला टीम के कोच महाराज किशन कौशिक के साथ काम करते थे, जिन पर एक खिलाड़ी ने यौन उत्पीड़न के प्रयास का आरोप लगाया है। कौशिक अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं।
बासवराज और कौशिक खुद को बेकसूर बता रहे हैं जबकि हॉकी इंडिया ने कौशिक के खिलाफ जहां आपराधिक मुकदमा चलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है वहीं बासवराज को निलंबित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए साई को पत्र लिखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications