Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : हेडन का विकेट गिरा, सुपर किंग्स मजबूत स्थिति में (लीड-2)

हेडन 26 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 43 रन बनाने के बाद शोएब अहमद की गेंद पर रुद्र प्रताप सिंह के हाथों लपके गए। हेडन का विकेट 61 रन के कुल योग पर गिरा। हेडन की बदौलत सुपर किंग्स ने अपने 50 रन सिर्फ 5.4 ओवर में पूरे कर लिए थे।

खबर लिखे जाने तक सुपर किंग्स टीम ने 10 ओवर की समाप्ति तक एक विकेट खोकर 84 रन बना लिए थे। मुरली विजय 25 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धौनी नौ गेंदों पर छह रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।

इससे पहले, सुपर किंग्स के कप्तान धौनी ने आईपीएल के 29वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आठ टीमों की तालिका में डेक्कन चार्जर्स आठ अंकों के साथ पहले स्थान पर है जबकि सुपर किंग्स सात अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

डेक्कन चार्जर्स की टीम जहां अपना सातवां मैच खेल रही है वहीं सुपर किंग्स आठवां। डेक्कन की टीम ने छह में से चार जीत दर्ज की है। दो बार उसे हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर, सुपर किंग्स ने अब तक सात मैच खेले हैं। उसे तीन में हार और तीन में जीत मिली है। उसका एक मैच रद्द कर दिया गया था। इसके बदले उसे एक अंक मिला था।

किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली डेयर डेविल्स और बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स टीमों के भी आठ-आठ अंक हैं लेकिन ये तीनों टीमों कुल रन रेट के मामले में डेक्कन चार्जर्स से पीछे हैं। सुपर किंग्स की टीम के अलावा मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के भी सात-सात अंक हैं लेकिन सुपर किंग्स रन रेट के मामले में बेहतर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+