आईपीएल से हट सकते हैं फिटनेस और फार्म से परेशान ओरम
न्यूजीलैंड के समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक फार्म और फिटनेस के कारण राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे ओरम ने छह अप्रैल से शुरू हो रहे खिताबी मुकाबले के लिए सेंट्रल डिस्ट्रिक टीम में जगह बनाने का लक्ष्य रखा है।
ओरम ने कहा, "मैं समझ सकता हूं कि लोग मेरे बारे में कई तरह की बातें कर रहे हैं। इसी कारण मैंने ठान लिया है कि स्टेट चैंपियनशिप फाइनल में नहीं खेल पाने की स्थिति में मैं आईपीएल से भी नाम वापस ले लूंगा।"
ओरम ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि वह पांच दिवसीय मैच के माध्यम से अपनी फिटनेस साबित करने में सफल रहेंगे।
ओरम ने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि मैं फाइनल के लिए टीम में स्थान बनाने में सफल रहूंगा। मैं पांच दिवसीय मैच में अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं। इस मैच में मेरी सफलता मेरे लिए आगे का रास्ता तय करेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications