ली के समय रहते फिट नहीं होने से किंग्स इलेवन टीम को झटका
ली को पाकिस्तान के खिलाफ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेली जाने वाली पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया था लेकिन चिकित्सकों ने कहा कि वह फिलहाल खेलने की स्थिति में नहीं हैं।
चिकित्सकों की सलाह पर ली को कुछ समय और आराम करना होगा। पूरी तरह फिट होने की स्थिति में ही वह टीम में वापसी कर पाएंगे। ऐसी दशा में वह आईपीएल में भी नहीं खेल पाएंगे।
शांताकुमारन श्रीसंत और जेरोन टेलर के चोटिल होने के कारण किंग्स इलेवन को पहले ही गेंदबाजों की कमी महसूस हो रही थी और अब ली के बाहर होने से उसे तगड़ा झटका लगा है।
जनवरी में अपने चोटिल टखने का ऑपरेशन कराने वाले ली फिलहाल टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका में सुधार कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद ली स्वदेश में सुधार कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे क्योंकि वापसी के लिए उनका पूरी तरह फिट होना बेहद जरूरी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications