आईपीएल : सहवाग और गंभीर का विकेट गिरा (लीड-1)
गंभीर का विकेट लक्ष्मीपति बालाजी के खाते में गया जबकि सहवाग को मनप्रीत गोनी ने एल्बी मोर्कल के हाथों कैच कराया। सहवाग ने अपनी नौ गेंदों की पारी में एक चौका लगाया।
खबर लिखे जाने डेयर डेविल्स टीम ने पांच ओवर के खेल में दो विकेट के नुकसान पर 46 रन बना लिए थे।
अब्राहम डिविलियर्स नौ गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि तिलकरत्ने दिलशान ने तूफानी पारी खेलते हुए 11 गेदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाए थे।
दिल्ली की टीम का यह दूसरा मैच है। इससे पहले रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में उसने किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से पराजित किया था। उस मैच का नतीजा डकवर्थ-लुइस नियम के तहत निकला था।
दूसरी ओर, चेन्नई की टीम अपना तीसरा मैच खेल रही है। इससे पहले उसे एक मैच में हार और एक में जीत मिली थी। आईपीएल के दूसरे संस्करण के उद्घाटन मैच में चेन्नई की टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था जबकि उसने अपने दूसरे मैच में बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स को बुरी तरह पराजित किया था।
टीमों की तालिका में दोनों टीमों के दो-दो अंक हैं लेकिन बेहतर रन औसत के कारण दिल्ली की टीम तालिका में तीसरे और चेन्नई चौथे स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications