श्रीलंका में क्रिकेट खिलाड़ियों का वेतन बढ़ाने की तैयारी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेट प्लेअर्स एसोसिएशन (सीपीए) और एसएलसी ने नए करार पर दस्तखत के साथ-साथ कई अन्य मुद्दों पर आमराय बना ली है।
सीपीए के सचिव ग्रीम लाबरू ने बताया, "खिलाड़ियों के वेतन में अच्छी-खासी वृद्धि की तैयारी की जा चुकी है। जून में इंग्लैंड में होने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए खिलाड़ियों के रवाना होने से पहले करार पर दस्तखत कर लिए जाएंगे।"
ऐसी खबर है कि हाल के दिनों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले दो खिलाड़ियों का ग्रेड बढ़ाया जाएगा।
पिछले साल के करार के मुताबिक पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने, कुमार संगकारा, मुथैया मुरलीधरन, चमिंडा वास, सनत जयसूर्या और मर्वन अटापट्टू को ए-वर्ग में रखा गया है। इस वर्ग के अंतर्गत इन खिलाड़ियों को प्रतिवर्ष एक लाख डॉलर का पैकेज दिया गया है।
एसएलसी करार के बदले बी-ग्रेड के खिलाड़ियों को प्रति वर्ष 60,000 डॉलर, सी-ग्रेड के खिलाड़ियों को 45,000 डॉलर, डी-ग्रेड के खिलाड़ियों को 35,000 डॉलर और ई-ग्रेड के खिलाड़ियों को 25 हजार डॉलर देता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications