आईपीएल : किंग्स इलेवन के 4 विकेट गिरे (लीड-2)
कप्तान युवराज सिंह 13 गेंदों पर सात और विल्किन मोटा दो गेंदों पर दो रन बनाकर खेल रहे थे।
अपने सलामी बल्लेबाज साइमन कैटिच और हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान के विकेट गंवाने के बाद टीम ने सन्नी सोहेल और कुमार संगकारा का भी विकेट खो दिया। सोहेल 23 गेंदों पर शानदार 43 रन बनाकर रन आउट हुए जबकि संगकारा को आठ रनों के निजी स्कोर पर हरभजन सिंह ने बोल्ड किया।
कैटिच को निलेश कुलकर्णी ने खाता भी नहीं खोलने दिया। कैटिच पांच रन के कुल योग पर आउट हुए। कुल योग में अभी 17 रन और जुड़े थे कि ड्वेन ब्रावो ने पठान को रन आउट कर किंग्स इलेवन को एक और तगड़ा झटका दिया। पठान भी शून्य के व्यक्तिगत योग पर पेवेलियन लौटे।
खबर लिखे जाने तक पंजाब की टीम ने पांच ओवर में 43 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज सनी सोहाल 21 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 36 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कुमार संगकारा दो रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।
दोनों टीमें अपना 11वां मैच खेल रही हैं। मुंबई की टीम ने 10 मैचों में चार जीत और पांच हार के साथ नौ अंक जुटाए हैं जबकि पंजाब टीम ने इतने ही मैचों में पांच जीत और पांच हार के साथ कुल 10 अंक अर्जित किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications