आईपीएल : बेंगलुरू ने 2 विकेट खोकर 45 रन बनाए (लीड-5)
बेंगलुरू रॉयल चैलेंजर्स के बल्लेबाज प्रवीण कुमार बिना खाता खोले पहले ही ओवर में आउट हो गए जबकि जैक्स कालिस छठे ओवर में पगबाधा करार दिए गए। उन्होंने 24 रनों का योगदान दिया। सातवें ओवर में टेलर 1 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए।
इसके बाद मुथैय्या मुरलीधरन ने अपनी फिरकी गेंदबाजी से आठवें ओवर में दो महत्वपूर्ण विकेट झटक बेंगलुरू रॉयल चैलेंजर्स को करारा झटका दिया। पहले उन्होंने केविन पीटरसन को शून्य पर चलता कर दिया और फिर विकेट पर जम रहे राबिन उत्थप्पा (20) को आउट कर दिया।
इससे पहले सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन (65) और पार्थिव पटेल (30) की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार को बेंगलुरू रॉयल चैलेंजर्स के सामने जीत के लिए 180 रनों का लक्ष्य रखा।
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही सुपर किंग्स टीम के सलामी बल्लेबाजों ने रॉयल चैलेंजर्स के गेंदबाजों को पीटते हुए प्रति ओवर 8.95 के औसत से रन बटोरे।
हेडन ने 35 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 65 रन बनाया जबकि पटेल ने 26 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन की धमाकेदार पारी खेली। हेडन को राहुल द्रविण ने रन आउट दिया।
कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 14 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 16 रन बनाया, जबकि सुरेश रैना ने 29 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का की मदद से 28 रनों की पारी खेली। एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने 13 गेंदों पर दो चौके व एक छक्के की मदद से 22 रना बनाया। एल्बी मोर्केल ने तीन गेंद पर पांच रन बनाया।
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स की ओर से प्रवीण कुमार ने दो विकेट लिए जबकि केविन पीटरसन और डेल स्टीन ने एक-एक विकेट लिया।
सुपर किंग्स की टीम शनिवार को खेला गया अपना पहला मैच हार गई थी जबकि रॉयल चैलेंजर्स ने अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी।
सुपर किंग्स को मुंबई इंडियंस ने पराजित किया था जबकि रॉयल चैलेंजर्स ने राहुल द्रविड़ की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत पिछली बार के चैंपियन राजस्थान रॉयल्स को पराजित किया था।
पोर्ट एलिजाबेथ का मौसम सुहाना है। तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के सुखद स्तर पर है लेकिन आसमान में बादलों का डेरा है। इस लिहाज से बारिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications