आईपीएल : टीम को जीत के करीब पहुंचाकर रैना भी विदा हुए (लीड-7)
दिल्ली डेयर डेविल्स द्वारा दिए गए 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन (57) और रैना (41) के तूफानी अर्धशतकों की मदद से 15 ओवर के खेल में चार विकेट खोकर 148 रन बना लिए हैं।
हेडन ने अपनी 27 गेंदों की पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। उनका विकेट 90 रन के कुल योग पर गिरा। हेडन ने आईपीएल का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया। उन्होंने 22 गेंदों पर 50 रन पूरे किए।
सुरेश रैना ने 27 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया। खबर लिखे जाने तक एंड्रयू फ्लिंटॉफ 13 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि एल्बी मोर्कल दो रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे। सुपर किंग्स उसे जीत के लिए 30 गेंदों पर 42 रनों की जरूरत है जबकि उसके छह विकेट सुरक्षित हैं।
इससे पहले, डेयर डेविल्स टीम के धुरंधर बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स ने आईपीएल के दूसरे संस्करण का पहला शतक लगाने का कारनामा कर दिखाया। दक्षिण अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने 54 गेंदों पर 105 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी 54 गेंदों की बेमिसाल पारी के दौरान पांच चौके लगाए जबकि उनके बल्ले से छह गगनचुंबी छक्के भी निकले।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने डिविलिर्स और तिलकरत्ने दिलशान (50) की शानदार पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाकर सुपर किंग्स के सामने चुनौतीपूर्ण रखा।
डिविलियर्स ने पहले दिलशान, दिनेश कार्तिक और फिर मनोज तिवारी के साथ बहुमूल्य साझेदारी निभाकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। कार्तिक ने अपनी 16 गेंदों की पारी में दो चौके लगाए जबकि दिलशान ने अपनी 27 गेंदों की पारी में सात चौके और दो छक्के जड़े।
दिलशान ने आईपीएल का तीसरा तीव्र अर्धशतक जड़ा। उनका विकेट 76 रन के कुल योग पर गिरा। उन्हें मोर्कल ने सुरेश रैना के हाथों कैच आउट कराया। तिवारी ने नौ रन बनाए लेकिन उन्होंने डिविलियर्स के साथ 74 रनों की साझेदारी निभाई।
दिल्ली की टीम ने अपना पहला विकेट गंभीर के रूप में खोया। गंभीर का विकेट लक्ष्मीपति बालाजी के खाते में गया जबकि सहवाग को मनप्रीत गोनी ने मोर्कल के हाथों कैच कराया। सहवाग ने अपनी नौ गेंदों की पारी में एक चौका लगाया।
दिल्ली की टीम का यह दूसरा मैच है। इससे पहले रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में उसने किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से पराजित किया था। उस मैच का नतीजा डकवर्थ-लुइस नियम के तहत निकला था।
दूसरी ओर, चेन्नई की टीम अपना तीसरा मैच खेल रही है। इससे पहले उसे एक मैच में हार और एक में जीत मिली थी। आईपीएल के दूसरे संस्करण के उद्घाटन मैच में चेन्नई की टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था जबकि उसने अपने दूसरे मैच में बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स को बुरी तरह पराजित किया था।
टीमों की तालिका में दोनों टीमों के दो-दो अंक हैं लेकिन बेहतर रन औसत के कारण दिल्ली की टीम तालिका में तीसरे और चेन्नई चौथे स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications