आईपीएल : किंग्स इलेवन-नाइट राइर्ड्स और रॉयल चैलेंजर्स-मुंबई इंडियंस की भिड़ंत आज
भारतीय समयानुसार शाम चार बजे से पोर्ट एलिजाबेथ में खेले जाने वाले दिन के पहले मुकाबले में युवराज सिंह की कप्तानी में खेल रही किंग्स इलेवन पंजाब टीम का सामना कोलकाता नाइट राइर्ड्स से होगा।
दूसरा मैच रात आठ बजे से वांडर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इसमें बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स की भिड़ंत सचिन तेंदुलकर की मुंबई इंडियंस टीम से होगी। यह आईपीएल का 28वां मैच होगा जबकि उससे पहले पोर्ट एलिजाबेथ में 27वां मैच खेला जा चुका होगा।
अंक तालिका पर गौर करें तो मुंबई इंडियंस सात अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि किंग्स इलेवन की टीम छह अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।
कोलकाता नाइट राइर्ड्स ने बेहद खराब प्रदर्शन किया है और इसका खामियाजा उसे तालिका में सबसे नीचे रहकर भुगतना पड़ रहा है। उसके सिर्फ तीन अंक हैं।
दूसरी ओर, बड़े खिलाड़ियों से लैस रॉयल चैलेंजर्स ने शुक्रवार को किंग्स इलेवन को हराकर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं लेकिन तालिका में वह अभी भी छठे स्थान पर ही बनी हुई है।
किंग्स इलेवन की टीम जहां टूर्नामेंट में अपना अस्तित्व बचाने के लिए मैदान में उतरेगी वहीं नाइट राइर्ड्स के लिए अब खोने के लिए कुछ नहीं रह गया है, लिहाजा बिना दबाव के खेलते हुए उसके प्रदर्शन में चमक दिख सकती है।
मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन में दिनों-दिन निखार आया है लेकिन रॉयल चैलेंजर्स को कमतर आंकना उसे महंगा भी पड़ सकता है क्योंकि अनिल कुंबले की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स का प्रदर्शन निखरकर सामने आया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications