अगस्टा मास्र्ट्स गोल्फ : जीव की अच्छी शुरुआत
विश्व के अग्रणी गोल्फर टाइगर वुड्स के साथ खेल रहे जीव ने पहले दौर में 71 का कार्ड खेला जबकि वुड्स एक शॉट कम यानी 70 का कार्ड खेलने में सफल रहे। जीव और वुड्स दो दौर में एक साथ खेलेंगे।
जीव वन-अंडर 71 स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 28वें स्थान पर चल रहे हैं। जीव ने कहा कि उन्होंने इससे बेहतर स्थान की उम्मीद की थी लेकिन अंतिम होल पर हुई चूक ने उन्हें पीछे ढकेल दिया।
जीव ने कहा, "मैं इससे भी बेहतर प्रदर्शन कर सकता था लेकिन अंतिम होल पर लगाई गई बोगी ने मुझे निराश कर दिया। इसी बोगी के कारण वुड्स भी मुझसे आगे निकलने में सफल रहे। कुल मिलाकर मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं। आशा है कि दूसरे दौर में मैं इस नुकसान की भरपाई कर लूंगा।"
अगस्टा मास्र्ट्स में जीव पिछले साल संयुक्त रूप से 25वें स्थान पर रहे थे लेकिन इस साल वह इससे बेहतर स्थान की उम्मीद लगाए हुए हैं। जीव तीसरी बार मास्र्ट्स सीरीज में खेल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications