Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अकरम ने आमेर की प्रशंसा की

आस्ट्रेलिया के साथ लॉर्ड्स में जारी पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में आस्ट्रेलिया के चार बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखाने वाले आमेर की तारीफ में अकरम ने कहा, "18 वर्ष की उम्र में मैं जितनी समझदारी रखता था, आमेर उससे कहीं अधिक समझदार और परिपक्व गेंदबाज हैं।"

अकरम ने कहा कि वह लॉर्ड्स में आमेर के प्रदर्शन पर निगाह लगाए हुए थे और उन्हें इस बात से बेहद खुशी मिली है कि आमेर ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है।

बकौल अकरम, "मैं उनके प्रदर्शन को लेकर रोमांचित था। मुझे खुशी है कि वह खुद को साबित करने में सफल रहे है। उनके अंदर खास प्रतिभा है। उनके अंदर एक अच्छे तेज गेंदबाज के सभी गुण हैं साथ ही उनमें सीखने की ललक है। मैं उनका भविष्य उज्जवल देख रहा हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:40 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+