Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज करेंगे एल्बी मोर्कल

एल्बी के भाई मोर्न मोर्कल पहले ही टेस्ट मैच खेल चुके हैं। हालांकि वह फिलहाल टेस्ट टीम में शामिल नहीं है लेकिन दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट प्रशंसक इस बात को लेकर खुश हैं कि उनकी टीम में आस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ और मार्क वॉ की तरह भाइयों का एक जोड़ा शामिल होगा।

दक्षिण अफ्रीकी टीम के कोच मिकी आर्थर ने साफ कर दिया है कि एल्बी का गुरुवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में खेलना तय है। आर्थर के मुताबिक एल्बी को गेंदबाज वायने पार्नेल की जगह टीम में शामिल किया जाएगा।

एल्बी मोर्कल के टीम में आने से दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी। एल्बी ने अब तक 35 एकदिवसीय मैचों में 24 के औसत से 432 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 41 विकेट भी चटकाए हैं।

एल्बी के छोटे भाई मोर्न अब तक अपने देश के लिए 17 टेस्ट और 19 एकदिवसीय मैच खेल चुके हैं। मोर्न को एक हरफनमौला खिलाड़ी माना जाता है। उन्होंने गेंदबाजी में हाथ दिखाते हुए अब तक 17 मैचों में 55 विकेट बटोरे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+