गॉल टेस्ट : पारानाविताना और संगकारा का अर्धशतक (लीड-3)
मेजबान टीम ने भोजनकाल तक एक विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाए थे। उस समय तक मेजबान टीम ने सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान का विकेट गंवाया था। दिलशान 24 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 25 रन बनाकर अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे अभिमन्यु मिथुन की गेंद पर विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धौनी के हाथों लपके गए।
दिलशान का विकेट 55 रन के कुल योग पर गिरा। इसके बाद पारी की शुरुआत करने आए थरंगा पारानाविताना और कप्तान कुमार संगकारा ने टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया।
पारानाविताना ने 115 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 55 रन बनाए हैं जबकि संगकारा 98 गेंदों पर सात चौकों की सहायता से 65 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों दूसरे विकेट के लिए 97 रनों की नाबाद साझेदारी निभा चुके हैं।
मैदान गीला होने के कारण मैच करीब एक घंटे विलंब से शुरू हुआ। मिथुन अपने करियर का पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं जबकि श्रीलंकाई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के करियर का यह आखिरी टेस्ट मैच है। मुरली ने टेस्ट मैचों में सर्वाधिक 792 विकेट लिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications