Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नए करारनामे में जानसन को मिल सकती है तरक्की

ऐसा माना जा रहा है कि अगले कुछ हफ्तों में जारी होने वाली करार की सूची में जानसन आस्ट्रेलिया के सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में उभरेंगे। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) केंद्रीय करार के तहत 25 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा करेगा।

इस सत्र में जानसन ने गेंद और बल्ले के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों में 14 विकेट, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आस्ट्रेलिया में खेली गई तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 17 विकेट और फिर दक्षिण अफ्रीका मे खेली गई टेस्ट श्रृंखला में 16 विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीकी में जानसन ने 246 रन भी जुटाए थे। उन्होनें इस दौरे में 123 रनों और 96 रनों की दो बेहतरीन पारियां खेली थीं।

दूसरी ओर, विक्टोरिया प्रांत के तेज गेंदबाज पीटर सिडल को भी नए करार के तहत तरक्की मिलनी तय है, हालांकि माइकल हसी और ब्रेट ली जैसे प्रमुख खिलाड़ियों के वेतन में कटौती की आशंका जताई जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+