अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम बनाते वक्त व्यावहारिक ज्ञान का उपयोग करे आईसीसी : वार्न
वार्न आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और कोच हैं। रॉयल्स ने पिछले साल भारत में आयोजित टूर्नामेंट के पहले संस्करण का खिताब जीता था।
वार्न ने कहा, "आईसीसी को खुद आगे आकर आईपीएल के लिए वक्त निकालना चाहिए लेकिन दो साल से देखा जा रहा है कि आईपीएल के दौरान भी अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले जा रहे हैं। इस कारण कई खिलाड़ी आईपीएल में शिरकत नहीं कर पा रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम बनाते वक्त आईसीसी को व्यावहारिक होकर सोचना चाहिए।"
वार्न मानते हैं कि जून में एक भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला जाना चाहिए। इससे आईपीएल के लिए चार सप्ताह का वक्त मिल जाएगा।
बकौल वार्न, "आईसीसी अगर तय कर ले कि जून में कोई क्रिकेट नहीं होगा तो आईपीएल का आयोजन जून में कराया जा सकता है। साथ ही इसकी अवधि भी छोटी की जा सकती है। इससे खिलाड़ियों को फायदा होगा क्योंकि वे बिना किसी परेशानी के आईपीएल में खेल सकेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications