आईपीएल : डेक्कन को लगा तीसरा झटका (लीड-2)
डेक्कन को पहला झटका कप्तान एडम गिलक्रिस्ट के रूप में लगा था। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरे गिलक्रिस्ट 21 रन के कुल योग पर यूसुफ पठान की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। उन्होंने 11 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 10 रन बनाए।
इसके बाद कुल योग में अभी 21 रन और जुड़े थे कि टीएस सुमन भी चलते बने। सुमन ने हालांकि सिद्धार्थ त्रिवेदी की गेंद पर ली कार्सेलडाइन के हाथों लपके जाने से पहले 19 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाए।
डेक्कन को तीसरा झटका शानदार फार्म में चल रहे रोहित शर्मा के तौर पर लगा। वह 14 गेंदों पर नौ रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर नमन ओझा के हाथों स्टंप किए गए। उस समय डेक्कन टीम का कुल योग 70 रन था।
खबर लिखे जाने तक डेक्कन की टीम ने 10 ओवर के खेल के दौरान तीन विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए थे। एंड्रयू सायमंड्स 15 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि ने ड्वेन स्मिथ ने एक रन बनाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications