खेल वेबसाइट 'यूरोस्पोर्ट' के मुताबिक पिछले सत्र में ब्यूएमी रेड बुल रेसिंग टीम के आरक्षित चालक थे। 20 साल के ब्यूएमी ने पिछले साल ही जीपी-2 सपोर्ट सीरीज में हिस्सा लिया था।
पिछले सत्र में फ्रांस के दो चालक-सबास्टियन बर्डाएस और सबास्टियन विटेल टोरो रोसो टीम के चालक थे लेकिन इस साल विटेल रेड बुल टीम में शामिल हो गए हैं। पिछले सत्र में विटेल ने एक रेस जीती थी।
दूसरी ओर, बर्डाएस को अब भी यकीन है कि टोरो रोसो टीम उन्हें 2009 सत्र में भी मौका देगी लेकिन टीम ने जापानी चालक ताकुमा सातो से संपर्क कर उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
सातो के टोरो रोसो से जुड़े के बावजूद बर्डाएस की उम्मीदें धूमिल नहीं हुई हैं क्योंकि फिलहाल सातो को परीक्षण चालक का ही दर्जा मिल सका है। फार्मूला वन के नए सत्र की शुरुआत 29 मार्च को मेलबर्न में आस्ट्रेलियन ग्रां पी के साथ होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।