मियामी मास्टर्स: क्वार्टरफाइनल में नडाल
मियामी। विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल समेत चार शीर्ष खिलाड़ी मियामी में जारी सोनी एरिक्सन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। बुधवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नडाल ने स्वीडन के स्टेनसिलास वावरिंका को 7-6 (7-2), 7-6 (7-4) से हराकर टूर्नामेंट के शीर्ष-8 में अपनी जगह बनाई।
उनसे पहले विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर, तीसरी वरीयता प्राप्त सर्बिया के नोवाक जोकोविक और ब्रिटेन के एंडी मरे भी अंतिम-8 दौर में पहुंच गए। स्विट्जरलैंड के फेडरर ने टेलर डेंट को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया।
जोकोविक की जीत
वर्ष 2007 में इस टूर्नामेंट का एकल खिताब जीतने वाले जोकोविक ने चेक गणराज्य के टॉमस बेरडिक को 6-3, 6-2 से पराजित किया और क्वोर्टर फाइनल में जगह बनाई। ब्रिटिश खिलाड़ी मरे ने 58 मिनट तक चले मुकाबले में सर्बिया के विक्टर ट्रॉइकी को 6-1, 6-0 से करारी मात दी और प्रतियोगिता के शीर्ष-आठ खिलाड़ियों में शामिल हो गए।
एक अन्य मुकाबले में अमेरिकी खिलाड़ी एंडी रॉडिक फ्रांस के गेल मॉन्फिल्स को 7-6 (7-2), 6-4 से हराकर क्वोर्टर फाइनल में पहुंचे। महिला वर्ग में, आठवीं वरीयता प्राप्त रूस की स्वेतलाना कुज्नेत्सेवा डेनमार्क की युवा खिलाड़ी कैरोलीन वोजनिएस्की को 6-4, 6-7 (5-7), 6-1 से हरा दिया।
विक्टोरिया एजारेंका भी जीत साहिल करने में सफल रहीं। उन्होंने समाथां स्टोसुर को 6-1, 6-0 से पराजित किया। अगले दौर में एजारेंका और कुज्नेत्सोवा की भिड़ंत होगी।
पेस-डोल्ही हारे
दूसरी ओर, युगल मुकाबले में भारत के दिग्गज युगल टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनके चेक गणराज्य के जोड़ीदार लुकास डुल्ही हार गए हैं। दूसरे दौर के मुकाबले में पेस-डुल्ही को चेक गणराज्य के फ्रांटिसेक सेरमाक और स्लोवाकिया के माइकल मैर्टिनाक ने 6-3, 6-3 से पराजित किया। सेरमाक और मैर्टिनाक अगले दौर में आस्ट्रेलिया के एश्ले फिशर और स्टीफन हस की जोड़ी से भिड़ेंगे।
पेस-डुल्ही इस सत्र में लगातार दूसरी बार दूसरे दौर में हारे हैं। इससे पहले दोनों को पिछले हफ्ते इंडियन वेल्स ओपन में भी दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications