Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बल्लेबाजों के जोर पर भारत दूसरा टेस्ट ड्रा कराने में सफल (राउंडअप)

एक समय हार की कगार पर जाती दिख रही भारतीय टीम को इस मैच को बचाने के लिए दूसरी पारी में चमत्कारी बल्लेबाजी की जरूरत थी और उसके बल्लेबाजों ने ऐसा कर दिखाया। दो दिन से अधिक समय की बल्लेबाजी के दौरान जहां राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह ने अर्धशतक जमाए वहीं फौलादी इरादों वाले गौतम गंभीर और वीवीएस लक्ष्मण ने शानदार शतक लगाए।

फालोआन के बाद मैच के तीसरे दिन शाम को जब भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी शुरू की थी तो उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती पारी की हार को टालना था। चौथे दिन द्रविड़,गंभीर और तेंदुलकर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को बुरी तरह छकाया। चौथे दिन भारत ने महज एक विकेट (द्रविड़ 62) गंवाया और टीम कुछ हद तक मैच बचाने की स्थिति में पहुंच गई।

पांचवे दिन सुबह सचिन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए लक्ष्मण ने गंभीर के साथ मिलकर न केवल न्यूजीलैंड की लीड काटी बल्कि अपना शतक पूरा करने के साथ ही टीम को बढ़त भी दिला दी। गंभीर जिस समय आउट हुए भारत निश्चित ड्रा की ओर कदम बढ़ा चुका था। गंभीर के बाद बल्लेबाजी के लिए आए युवराज ने भी आज अपना रनों का सूखा दूर किया और उन्होंने नाबाद 54 रन बनाए।

सोमवार को मैच के अंतिम दिन भारत ने दूसरी पारी में चार विकेट खोकर 476 रन बनाए थे तभी आपसी सहमति से दोनों टीमों के कप्तानों ने मैच को ड्रा करने की घोषणा की।

न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 619 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसकेजवाब में भारत पहली पारी में केवल 305 रन ही बना सका था और उसे फालोऑन का सामना करना पड़ा। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को जीत से दूर रखते हुए मैच को ड्रा करा लिया।

चौथे दिन के नाबाद बल्लेबाज तेंदुलकर आज अपने खाते में छह रन ही जोड़ पाए थे कि तभी क्रिस मार्टिन ने उन्हें विकेटकीपर ब्रेंडन मैक्कुलम के हाथों कैच कराया। उन्होंने नौ चौकों और एक छक्का जड़ते हुए 64 रन बनाए।

गंभीर ने चौथे विकेट के लिए लक्ष्मण के साथ 94 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूती प्रदान की। बाद में वह जीतन पटेल की गेंद पर आउट हुए। गंभीर ने 18 चौकों की मदद से 137 रन की शानदार पारी खेलकर भारत को मैच में बनाए रखा।

न्यूजीलैंड की पारी में दोहरा शतक जड़ने वाले जेस राइडर मैन ऑफ द मैच चुने गए।

उल्लेखनीय है कि पहले टेस्ट मैच में 10 विकेट से जीत हासिल कर भारत श्रृंखला में 1-0 की बढ़त कायम किए हुए है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+