धौनी ने जताया सहवाग पर भरोसा
मैच की पूर्वसंध्या पर पत्रकारों से बातचीत में धौनी ने कहा, "सहवाग एक महान बल्लेबाज हैं, इसमें कोई शक नहीं है। जिस तरीके से वह बल्लेबाजी करते हैं, वैसी बल्लेबाजी एक या डेढ़ सत्र तक यदि उन्होंने कर दी तो हम मजबूत स्थिति में रहेंगे।"
उन्होंने कहा, "सहवाग के अलावा गौतम गंभीर भी अच्छे बल्लेबाज हैं। उनमें भी मैदान पर टिकने और रन बनाने की क्षमता है। बेहतर शुरुआत हमारे लिए महत्वपूर्ण है। लेकिन सहवाग पर कोई दबाव नहीं रहेगा।"
धौनी ने कहा कि ट्वेंटी-20 विश्व कप से जल्दी बाहर होने के बाद खिलाड़ियों ने फिटनेस पर खासा ध्यान दिया।
उन्होंने कहा कि गृह मैदान पर हो रही टेस्ट श्रृंखला का श्रीलंका को फायदा जरूर मिलेगा। "हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। हम अपना सौ फीसदी देंगे क्योंकि परिस्थितियां श्रीलंकाई खिलाड़ियों के अनुकूल होंगी। वे इन परिस्थितियों को बेहतर समझते हैं।"
मुथैया मुरलीधरन के बारे में धौनी ने कहा, "मैंने क्रिकेट खेलना कुछ देर से आरंभ किया। लेकिन मैदान के बाहर उन्हें ड्रेसिंग रूम में देखना अच्छा लगता है। वह एक महान इंसान हैं। हमने एक दूसरे के खिलाफ कई श्रृंखलाएं खेली हैं।" ज्ञात हो कि मुरलीधरन का यह आखिरी टेस्ट मैच होगा। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications