जाबुलानी गेंद के लिए 52 हजार पाउंड की बोली
इस नीलामी के अंतर्गत गेंद की आधार कीमत 99 पाउंड तय की गई थी, जो धीरे-धीरे बढ़ती हुई 50 हजार पाउंड से अधिक का आंकड़ा पार कर गई। नीलामी शुक्रवार शाम पांच बजे तक जारी रहेगी।
गेंद की नीलामी से मिलने वाली रकम दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के सहायतार्थ संगठन को दी जाएगी। यह संगठन दक्षिण अफ्रीका में एड्स और गरीब बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में काम करती है।
जाबूलानी को इंग्लैंड के लॉफबॉरो विश्वविद्यालय में तैयार किया गया था। यह फीफा विश्व कप के सभी 64 मुकाबलों के दौरान उपयोग में लाई गई।
यह गेंद कई कारणों से विवादों में भी रही। कोचों और खिलाड़ियों ने कहा कि हवा में इस गेंद का व्यवहार असामान्य रहता है और यही कारण है कि कई मैचों के परिणाम भी प्रभावित हुए।
समाचार पत्र 'द सन' ने ईबे के प्रवक्ता के हवाले से लिखा है कि विवादों में घिरे रहने के कारण भी इस गेंद की कीमत काफी अधिक लगाई गई। साथ ही इससे मिलने वाली रकम अच्छे कार्य में लगाई जानी थी, लिहाजा लोगों ने दिल खोलकर बोली लगाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications