वार्न से जानूंगी ट्वेंटी-20 क्रिकेट के बारे में : शिल्पा
केपटाउन, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की राजस्थान रॉयल्स टीम की सह-मालिक और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने स्वीकार किया है कि उन्हें क्रिकेट के सबसे नए स्वरूप के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन इस संबंध में वह अपनी टीम के कप्तान शेन वार्न से काफी कुछ सीख सकती हैं।
समाचार पत्र 'द टाइम्स' से बातचीत के दौरान शिल्पा ने कहा, "मैं इस खेल के बारे में ज्यादा नहीं जानती। मेरे मन में जो शंकाएं होती हैं, मैं उनके बारे में टीम के सह-मालिक मनोज बडाले से पूछती हूं। मैं अपनी टीम के कोच और कप्तान शेन वार्न का बहुत सम्मान करती हूं और आशा करती हूं कि उनकी मदद से मैं इस खेल के बारे मैं काफी कुछ सीख लूंगी।"
हाल ही में अपने प्रेमी के साथ टीम में हिस्सेदारी खरीदने वाली शिल्पा अपनी टीम की हौसलाअफजाई के लिए अभी से ही दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुकी हैं। आईपीएस की शुरुआत 18 अप्रैल से हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications